Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में 10 लाख तक का फ्री इलाज, इस दिन से शुरू होगा हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई स्वास्थ्य कार्ड योजना की घोषणा की है, जिसके तहत हर परिवार को सालाना 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 23 सितंबर से शुरू हो रही है। इस योजना की शुरुआत तरनतारन और बरनाला जिलों से की जाएगी। हर जिले में कुल 128 रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए जाएंगे और यह प्रक्रिया 10-15 दिनों में पूरी कर ली जाएगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए ये दस्तावेज़ लाने होंगे

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो

गंभीर बीमारियों और सर्जरी का भी होगा इलाज
इस योजना में ऑपरेशन, सर्जरी और गंभीर बीमारियों का इलाज भी शामिल होगा। मरीज सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पतालों में इस कार्ड का लाभ उठा सकेंगे। जल्द ही, इस योजना में शामिल होने वाले अस्पतालों की पूरी सूची भी जारी की जाएगी।

बिना रजिस्ट्रेशन के भी करवा पाएंगे ईलाज
यदि कोई व्यक्ति रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाता है, तो वह केवल आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाकर भी अपना इलाज करवा सकता है। यह योजना राज्य के सभी लोगों को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा कदम है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234190

Share this Post