Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री का 77 साल की उम्र में निधन,

मोहाली में ली अंतिम सांस, 23 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

पंजाब की राजनीति को गहरा झटका लगा है। राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री सरदार हरमेल सिंह टोहड़ा का रविवार शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे और बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

राजनीतिक सफर

हरमेल सिंह टोहड़ा का राजनीति में अहम योगदान रहा। वे 1997 में डकाला (अब सनौर) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए और कैबिनेट मंत्री बने। अकाली राजनीति में उनकी पहचान मजबूत रही। वे दिग्गज अकाली नेता और जत्थेदार स्वर्गीय गुरचरण सिंह टोहड़ा के दामाद थे।

अंतिम संस्कार की तैयारी

परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 23 सितंबर, मंगलवार को सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव टोहड़ा में किया जाएगा।

परिवार में शोक

हरमेल सिंह टोहड़ा अपने पीछे गहरा पारिवारिक विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार में पत्नी बीबी कुलदीप कौर टोहड़ा, दो बेटे हरिंदरपाल सिंह टोहड़ा और कंवरबीर सिंह टोहड़ा, तथा दो बेटियां डॉ. जसप्रीत कौर टिवाना और गुरमनप्रीत कौर शामिल हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256418

Share this Post