Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

माधोपुर हेडवर्क्स गेट टूटने पर सरकार का एक्शन, 3 अधिकारियों को किया गया सस्पेंड

पठानकोट में हाल ही में आई बाढ़ के दौरान माधोपुर हेडवर्क्स का गेट टूटने के मामले में पंजाब सिंचाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने तत्काल प्रभाव से एक्सईएन नितिन सूद, एसडीओ अरुण कुमार और जेई सचिन ठाकुर को निलंबित कर दिया है।

इस संबंध में आदेश जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव ने जारी किए। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, मामले में और भी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा सकती है और आने वाले दिनों में उन पर भी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, प्रमुख सचिव के पत्र में आगे की संभावित कार्रवाई का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258383

Share this Post