Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के गावों में भी प्रवासियों के खिलाफ प्रस्ताव, जमीन खरीदने-रात को घूमने पर मनाही

जालंधर के गांवों में प्रवासियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। जिसमें यह फैसला लिया गया कि प्रवासियों के आधार कार्ड, वोटर कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। इसके साथ ही किसी भी प्रवासी को रात में चौक-चौराहों पर घूमने भी नहीं दिया जाएगा। गांवों ने सर्वसम्मति के साथ इस प्रस्ताव को स्वीकार भी किया।

त्योहार मनाने के लिए नहीं दी जाएगी जगह
पंचायत ने यह भी फैसला लिया है कि प्रवासियों को गांव के अंदर कोई भी त्योहार मनाने के लिए जगह नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही गांव का कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रवासी को मकान या फिर अपनी संपत्ति नहीं बेचेगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसकी खुद की यह जिम्मेदारी होगी। 

इस कारण प्रवासियों के खिलाफ भड़के लोग
दरअसल होशियारपुर में 5 साल के हरवीर को एक प्रवासी ने किडनैप करके उसकी हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद से ही पूरे राज्य में प्रवासियों के खिलाफ लोगों में गुस्सा भड़क गया। जिसके बाद से ही  प्रवासियों को पंजाब से बाहर निकालने की मांग की जा रही है तो वहीं गांव में उनके खिलाफ प्रस्ताव भी पारित किए जा रहे हैं। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259166

Share this Post