Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में फिर बरसेंगे बादल! जालंधर-लुधियाना समेत 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, वहीं किसानों और बाढ़ प्रभावित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

किन जिलों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, कपूरथला, तरनतारन, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस समय कई इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं।

20 सितंबर तक विदा होगा मानसून

जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर तक पंजाब से मानसून पूरी तरह लौट जाएगा। जाते-जाते यह राज्य के मध्य हिस्सों से गुजरेगा, जिसके कारण कुछ जिलों में आज और कल तेज बारिश देखने को मिल सकती है। बीते 24 घंटों में पठानकोट में 32 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

बांध पर बढ़ा खतरा, नदी उफान पर

कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। सतलुज नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते मंडाला छन्ना इलाके में स्थित धुसी बांध पर खतरा और गहराता जा रहा है। पानी के तेज बहाव से रोक टूट चुकी है और बांध के नजदीक बने चार मकान जर्जर होकर गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256887

Share this Post