Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

SBI बैंक में 20 किलो सोना और एक करोड़ कैश की लूट, लुटेरों ने जाते-जाते फायरिंग भी की

कर्नाटक के विजयपुरा में SBI बैंक में 21 करोड़ रुपए की लूट हुई है। इस लूट को 5 हथियारबंद लुटेरों ने अंजाम दिया है। उन्होंने बैंक से 20 करोड़ रुपए की कीमत के 20 किलो सोना और 1.04 करोड़ रुपए कैश लेकर फरार हो गए। इस घटना ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। 

Army ड्रेस में आए थे लुटेरे 
पुलिस के मुताबिक लुटेरे आर्मी ड्रेस में और मास्क पहनकर बैंक के अंदर घुसे थे। 5 लुटेरों में से 2 बैंक के बाहर थे और 3 बैंक अंदर थे। उन्होंने बैंक के मैनेजर, कैशियर और स्टाफ को हथियारों के बल पर बंधक बनाया और फिर बैग में सोना और कैश लेकर बाहर निकल आए। बाहर आने के बाद उन्होंने बैंक को ताला लगा दिया और जाते-जाते फायरिंग भी की।

महाराष्ट्र की तरफ भागे लुटेरे
पुलिस ने आगे कहा कि बैंक और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। लुटेरे महाराष्ट्र की तरफ भागे हैं और उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विजयपुरा में दूसरी सबसे बड़ी लूट
इससे पहले इसी साल 25 मई को विजयपुरा के कैनरा बैंक में लुटेरों ने 53 करोड़ रुपए की लूट को अंजाम दिया था। उन्होंने 53 करोड़ के सोना और 5.20 लाख रुपए की नगदी लूटी थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया था और 15 आरोपियों को पकड़ लिया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256042

Share this Post