Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

एक बार फिर उत्तराखंड में बादल फटा, टपकेश्वर महादेव मंदिर डूबा

उत्तराखंड के देहरादून में सहस्त्रधारा के पास मंगलवार सुबह-सुबह करीब 5 बजे बादल फटने से भीषण तबाही आ गई। इससे तमसा नदी, कारलीगाड़ नदी और सहस्त्रधारा नदी का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया। इससे आसपास के इलाके तपोवन, आईटी पार्क, घंगौरा, घड़ीकैंट इलाकों में पानी भर गया। कई सड़कें बह गईं।

टपकेश्वर मंदिर पानी में डूबा
तमसा नदी के किनारे बने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पानी भर गया। यहां मौजूद दुकानें बह गईं। 2 लोग लापता हैं। सहस्त्रधारा में 5 लोगों को बचाया गया। SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।  टपकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह 5 बजे नदी में बाढ़ आई, पूरा मंदिर डूब गया, कई मूर्तियां बह गईं। हालांकि, गर्भगृह सुरक्षित है। पानी उतरने पर मंदिर में 2 फीट मलबा दिखा। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254543

Share this Post