Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर सियासत में मातम : पूर्व सांसद मोहिंदर केपी के इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

जालंधर से शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। पंजाब के पूर्व सांसद और दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके मोहिंदर सिंह केपी के इकलौते बेटे रिची केपी (36 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

रात करीब 10:40 बजे मॉडल टाउन के माता रानी चौक के पास तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी ने रिची की फॉर्च्यूनर समेत तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ियों के एयरबैग खुल गए। हादसे के बाद रिची को पहले ग्लोबल अस्पताल और फिर पटेल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गर्दन की हड्डी टूटने से उनकी जान गई।

इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, क्रेटा चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फॉर्च्यूनर से टकराने के बाद अनियंत्रित क्रेटा ने ग्रैंड विटारा और फिर सड़क किनारे खड़ी टैक्सी को टक्कर मार दी। गाड़ियों के चालक मामूली रूप से घायल हुए।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना-6 की पुलिस रात भर जांच में जुटी रही। हादसे के बाद मोहिंदर सिंह केपी के घर पर शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। देर रात तक कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचीं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258383

Share this Post