Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब के मशहूर इंफ्लूएंसर पर तलवार से हमला, बड़ी मुश्किल से बचाई जान

पंजाब के मशहूर इंफ्लूएंसर और शूज के कारोबारी हनी सेठी पर दिल्ली हाइवे पर एक अज्ञात व्यक्ति की तरफ से हमला कर किया गया है। पर हनी सेठी ने कार को मौके से भगा लिया और अपनी जान बचाई। जिसके बाद उन्होंने इस घटना की शिकायत दोराहा पुलिस स्टेशन को दी।

तलवार से किया हमला
हनी सेठी ने बताया कि पिछले कुछ समय से कुछ लोग उसके पीछे पड़े हुए हैं। बीती रात वह अपना शोरुम बंद करके घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक स्कॉर्पियो गाड़ी उसकी कार के पास आकर रूकी। स्कॉर्पियो से एक व्यक्ति नीचे उतरा, जिसने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा और तलवार के साथ हमला कर दिया। मैंने किसी तरह अपनी गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाई।

प्रिंकल पर जताया शक
दोराहा के SHO आकाश ने कहा कि बीती रात हनी सेठी ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने वीडियो भी पुलिस को दिखाई जिसमें एक व्यक्ति कार पर अटैक करता नजर आ रहा है। हनी के मुताबिक उसकी प्रिंकल के साथ ही रंजिश चल रही है। उसे शक है कि उसी ने उस पर हमला करवाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद  अगली कार्रवाई की जाएगी।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234176

Share this Post