Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर नो एंट्री में ट्रक ने प्रॉपर्टी डीलर को कुचला, मौके पर हुई मौत पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर नो एंट्री में ट्रक ने प्रॉपर्टी डीलर को कुचला, मौके पर हुई मौत

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : नो एंट्री जोन में घुसे ट्रक ने शुक्रवार रात 8.45 बजे डीएवी फ्लाईओवर पर बाइक से जा रहे प्रॉपर्टी डीलर को कुचल दिया। हादसे के दौरान बाइक चालक के पेट और शरीर से कई हड्डियां बाहर निकल गईं। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।

 

मौके से गुजर रहे रहे डिलीवरी ब्वाय ने राहगीरों व ई-रिक्शा चालक की मदद से घायल को टैगोर अस्पताल में पहुंचाया, जहां कबीर नगर निवासी राजिंदर सिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

प्रॉपर्टी डीलर राजिंदर कुमार राजिंदर कुमार दवाई लेने के लिए रात को दवाई लेकर घर जा रहे थे। वह करीब 8.45 पर डीएवी फ्लाईओवर पर पहुंचे। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। उनकी एक बेटी भी है। हादसे के बाद घर में मातम फैल गया।

 

थाना एक के जांच अधिकारी एएसआइ शाम लाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार बयान देने की हालात में नहीं है। परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि नो एंट्री जोन में बड़े वाहनों का घुसना गलत बात है। कार्रवाई करेंगे।

 

हादसे के बाद पारिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार ने कहा कि नो एंट्री के समय ट्रक शहर में कैसे घुस गया? इस घटना ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259079

Share this Post