जालंधर-अमृतसर हाईवे पर चलती कार में लगी आग, पूरी तरह जलकर हुई राख
जालंधर में इस इलाके में कबाड़ को लगी भीषण आग, XUV जलकर हुई राख, दहशत में लोग
पढ़ें पूरी खबर
जालंधर (राजन) : जालंधर के काजी मंडी के नजदीक संतोषी नगर में हड़कंप मचने की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि जहां देर रात कबाड़ को अचानक से आग लगी है। जिससे पास में खड़ी XUV कार जलकर राख हो गई। घरों से बाहर निकल कर लोगों ने आसपास और खड़ी गाड़ियों को साईड किया। आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोगों ने रोष जाहिर किया।
लोगों ने कहा कि हम अपने घरों में सो रहे थे की अचानक धमाके की आवाज सुनकर जाग गए। उसके बाद घरों से बाहर आकर देखा तो कबाड़ और गाड़ी को आग लगी हुई थी लोगों ने कहा की फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला सका है। इस दौरान दमकल विभाग को सुचित कर दिया था मौके पर दमकल कर्मियों ने पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।
Comments
No comments yet.