Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में प्रवासियों को बाहर निकालने की मांग, नहीं दिया जाएगा घर, प्लॉट और पैन कॉर्ड!

पंजाब में एक बार फिर से प्रवासियों को बाहर निकालने की मांग उठी है। इस बार होशियारपुर के बजवाड़ा कलां की पंचायत ने प्रस्ताव पारित किया है कि गांव में किसी भी प्रवासी को न तो मकान दिया जाएगा और न ही प्लॉट। पंचायत की तरफ से आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य कोई दूसरे डॉक्यूमेंट्स भी नहीं दिए जाएंगे।

5 साल के बच्चे की हत्या पर गुस्सा 
दरअसल हाल ही में होशियारपुर के न्यू दीप नगर में 5 साल के हरवीर की किडनैप कर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद उसका शव रहीमपुर श्मशान घाट के पास मिला था। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी नानके यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लोगों ने फांसी की मांग की
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 2 दिन का रिमांड ले लिया है। इस मामले पर कई संगठनों ने आरोपी को फांसी की सजा की मांग की है। ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो सके। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258383

Share this Post