पंजाब के सूफी सिंगर और भाजपा के पूर्व सांसद हंसराज हंस आज बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वासन दिलाया कि इस मुश्किल समय में केंद्र सरकार उनकी हर संभव मदद करेगा। कुदरती आपदा के कारण काफी ज्यादा लोगों का नुकसान हुआ है।
राशन समेत अन्य सामान पीड़ितों के लिए भेजे
हंसराज हंस ने कहा कि भाजपा की तरफ से अलग-अलग राज्यों से पंजाब के लिए जालंधर में राशन सहित अन्य सामान के ट्रक भेजे गए। जिसे केंद्रिय राज्य मत्री रवनीत बिट्टू, सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा द्वारा बाढ़ पीड़ितों को देने के लिए रवाना किया गया।



Comments
No comments yet.