Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दिवाली नजदीक पटाखा मार्केट के लिए जगह अलाट कर प्रशासन परेशान व्यापारियों को दे राहत इस बार बर्लटन पार्क में स्पोर्ट्स हब बनने के कारण वहां मार्केट नहीं लगेगी पढ़ें पूरी खबर

दिवाली नजदीक पटाखा मार्केट के लिए जगह अलाट कर प्रशासन परेशान व्यापारियों को दे राहत 

इस बार बर्लटन पार्क में स्पोर्ट्स हब बनने के कारण वहां मार्केट नहीं लगेगी

पढ़ें पूरी खबर 


जालंधर (राजन ) : दिवाली को अब कुछ ही दिन बचे हैं जबकि पिछले 18 सालों से बर्लटन पार्क में पटाखा मार्केट लग रही थी इस बार बर्लटन पार्क को स्पोर्ट्स हब में विकसित किया जा रहा है जिसके कारण इस बार पटाखा मार्केट के लिए वहां जगह नहीं बची जालंधर शहर के पटाखा विक्रेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि वह जल्द से जल्द पटाखा बेचने के लिए जगह चिन्हित कर व्यापारियों को राहत प्रदान करें ताकि वह अपना काम सुचारू रूप से चला सके वीर बजरंगबली फायरवर्क्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि महाजन,महासचिव राजेश जैन एवं अमित भाटिया ने बताया कि दिवाली का त्योहार हमारे देश में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्यौहार है इसे देश के हर वर्ग के लोग बड़े उत्साह से मनाते हैं और दिवाली की तैयारी के मध्य नजर हम सभी पटाखा विक्रेताओं को त्योहार की तैयारी के लिए दो-तीन महीने का समय लग जाता है इसलिए हम सभी व्यापारियों की प्रशासन से गुहार है कि हमें जल्द से जल्द मार्केट के लिए जगह चिन्हित कर बताया जाए ताकि हम अपने व्यापार को सुचारू रूप से संचालित कर सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259141

Share this Post