Sat, 21 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

गोराया में शिवानी महंत की हत्या के मामले में एक काबू पढ़ें पूरी खबर 

गोराया में शिवानी महंत की हत्या के मामले में एक काबू

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : पुलिस ने कत्ल के मामले को सुलझाते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक शिवानी महंत की मौत को पहले हादसा बताया गया था, लेकिन परिजनों की शंका और पुलिस जांच में मामला हत्या निकला। गारु राम निवासी लसवाड़ा (थाना विशना, जिला जम्मू) ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका छोटा भाई शिवानी महंत जन्म से ही महंतों के साथ रहता था। करीब छह साल से लुधियाना की निकिता महंत उसकी चेली बनकर उसके साथ रह रही थी। चार नवंबर की सुबह निकिता ने गारु राम को फोन कर बताया कि शिवानी महंत की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई है। जब वह परिवार सहित गोराया पहुंचा तो उसने देखा कि शिवानी महंत के शरीर पर चोटों और मारपीट के निशान हैं। इसके बाद गोराया पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सात नवंबर को हरदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी लेहल (राड़ा साहिब), थाना मलोद, जिला लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया। जतिंदर सिंह निवासी अमृतसर और एक अज्ञात व्यक्ति को भी इस मामले में नामजद किया है। अब पुलिस ने हरदीप को पुलिस रिमांड पर लिया है।


74

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 148075