ਡਾਕਟਰ ਜਸਲੀਨ ਸੇਠੀ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵਿੱਚ ਵਿਰੋਧੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਨ ਮਨਾਇਆ ।
ट्रैफिक पुलिस पर डंडा मारने का लगा आरोप, हंगामा
पढ़ें पूरी खबर
जालंधर (राजन) : वर्कशाप चौक के पास रविवार दोपहर नाके से भागे बाइक सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी पर डंडा मारने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने माहौल को शांत करवाया।
गुरु नानकपुरा बेस्ट के रहने वाले शुभम अरोड़ा ने बताया कि मंडी से सामान लेने जा रहा था। उसके बाइक की स्पीड ज्यादा थी। अचानक पुलिस कर्मी आगे आ गया। वह बाइक को रोक नहीं सके और इसी दौरान पुलिसकर्मी ने रोकने के लिए डंडा मार दिया।
वह कुछ दूरी पर पहुंचा तो उसके मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद दोबारा पुलिसकर्मी के पास आया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
वहीं, ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई तजिंदर पाल सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवकों को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन भाग गए। वह आगे कही गिरकर वापस आए और जानबूझ कर डंडा मारने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
Comments
No comments yet.