Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने संगत को दिए आदेश  पढ़ें पूरी खबर 

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने संगत को दिए आदेश 

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब (राजन) : राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कल सत्संग के दौरान उपस्थित लाखों संगत से बाढ़ पीड़ितों और बाढ़ से हुए नुकसान से प्रभावित बेघर लोगों की मदद करने की अपील की। बाबा जी ने अपने प्रवचनों के दौरान कहा कि प्रत्येक नागरिक को बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए और सेवा छोटी या बड़ी नहीं होती, मन में भावना होनी चाहिए।

डेरा ब्यास प्रमुख ने कहा कि जब भी विदेशों में कोई प्राकृतिक आपदा आई है तो डेरा ब्यास बढ़-चढ़कर सेवा में हाजिर रहा है और अब भी इस सेवा में डेरा ब्यास हर संभव मदद करेगा। गौरतलब है कि डेरा ब्यास प्रमुख ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सत्संग घर खोल दिए हैं और विभिन्न सत्संग घर केंद्रों में बाढ़ पीड़ितों के लिए पैकिंग भोजन तैयार किया जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259079

Share this Post