Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर से AAP के विधायक रमन अरोड़ा की तबीयत बिगड़ी  देर रात इस अस्पताल में किया रैफर पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर से AAP के विधायक रमन अरोड़ा की तबीयत बिगड़ी 

देर रात इस अस्पताल में किया रैफर

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर से विधायक रमन अरोड़ा को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रमन अरोड़ा को छाती में दर्द होने की वजह से अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। दरअसल कुछ देर पहले उन्हें छाती में दर्द होने की शिकायत हुई, जिसके बाद जालंधर के सिविल अस्पताल उन्हें चैकअप के लिए ले जाया गया, लेकिन वहां हृदय रोग विशेषज्ञ न होने के चलते अमृतसर रैफर कर दिया गया है।

 

बता दें कि रमन अरोड़ा जोकि एक अन्य के, जोकि जबरन वसूली से जुड़ा है के चलते रिमांड पर चल रहे हैं, कोर्ट ने आज भी उनका 3 दिन का रिमांड बढ़ाया है। लेकिन ऐसे में अभी खबर आ रही है कि उनकी तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अमृतसर मैडीकल कालेज शिफ्ट किया गया है। 

 

जानकारी अनुसार रमन अरोड़ा को हार्ट की बीमारी के कारण जालंधर के सिविल अस्पताल में लाया गया था, लेकिन वहां हृदय रोग डाक्टर न होने के चलते अब उन्हें अमृतसर रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन घंटे से विधायक सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दाखिल थे, लेकिन डाक्टर न होने के कारण उन्हें इलाज नहीं मिल पाया। कुछ ही देर में उन्हें यहां से आधुनिक यंत्रों से लैस एंबुलेंस में ले जाया जाएगा। 

 

वहीं इस बारे पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विधायक ठीक ना होने की शिकायत कर रहे थे, जिसको लेकर उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उनका हेल्थ चेकअप किया गया। फिलहाल डॉक्टर द्वारा कोई भी बीमारी का स्पष्ट नहीं किया गया। कुछ टेस्ट लिखे हैं जो विधायक के करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर द्वारा उन्हें अमृतसर के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259079

Share this Post