Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की चोरी बिना तलाक लिए कर ली दूसरी शादी पढ़ें पूरी खबर 

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की चोरी

बिना तलाक लिए कर ली दूसरी शादी

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

 

जालंधर (राजन) : थाना सदर नकोदर के अधीन रहीमपुर गांव के निवासी हरदीप सिंह ने पुलिस को चोरी और धोखाधड़ी की शिकायत दी है।

 

हरदीप ने बताया कि उसकी पत्नी किरणदीप कौर निवासी तेहंग और सेर सिंह उर्फ सेरा निवासी रहीमपुर ने मिलकर उसके घर की अलमारी से दो तोले सोना चुरा लिया।

 

इसके साथ ही, किरणदीप ने बिना तलाक लिए सेर सिंह से शादी भी कर ली। हरदीप ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गया था और जब लौटकर आया, तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी।

 

घर की अलमारी से सोने के गहने गायब थे। जब उसने इस मामले की जांच की, तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने उसे तलाक दिए बिना ही सेर सिंह से विवाह कर लिया है। इस घटना के बाद हरदीप ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259079

Share this Post