Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पूर्व प्रिंसिपल डा. डीके जोशी के निधन पर जताया शोक पढ़ें पूरी खबर

पूर्व प्रिंसिपल डा. डीके जोशी के निधन पर जताया शोक

पढ़ें पूरी खबर 


जालंधर (राजन ): इनोसेंट हार्ट्स कालेज आफ एजुकेशन ने अपने पूर्व प्रिंसिपल डा. देवेंद्र कुमार जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने 2007 में कालेज की स्थापना की और 10 साल तक कालेज की सेवा की। उनके मार्गदर्शन में कालेज के छात्रों ने पहले ही साल में जीएनडीयू बीएड के शैक्षणिक परिणामों में पहला स्थान और स्वर्ण पदक जीतकर मिसाल कायम की थी। दूसरे साल कालेज ने विश्वविद्यालय द्वारा जारी 53 सदस्यीय मेरिट लिस्ट में 100 में से 15 छात्रों को स्थान दिलाया
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डा. अनुप बौरी, हेल्थ सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. चंदर बौरी, स्कूलों की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शैली बौरी, कालेजों की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आराधना बौरी और कालेज आफ एजुकेशन के प्रिंसिपल डा. अरजिंदर सिंह ने

शिक्षाविद् डा. जोशी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्व. डा. जोशी की कमी हमेशा खलेगी। विद्यार्थियों, शिक्षकों को उनके दिखाए और बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि डा. जोशी को स्वामी विवेकानंद उत्कृष्टता पुरस्कार, ग्लोरी आफ एजुकेशन उत्कृष्टता पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ शिक्षाविद् पुरस्कार, राष्ट्रीय शिक्षा सरस्वती पुरस्कार, भारत गौरव पुरस्कार, राजीव गांधी शिरोमणि पुरस्कार, राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार जैसे कई पुरस्कार मिल चुके थे।


117

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147358