Wed, 05 Aug 2026
Post Details

गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद परेशान युवक ने घर में किया नशा, हुई मौत पुलिस की जांच शुरू, दो-तीन दिन से परिवार से नहीं कर रहा था बात पढ़ें पूरी खबर

गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद परेशान युवक ने घर में किया नशा, हुई मौत 

पुलिस की जांच शुरू, दो-तीन दिन से परिवार से नहीं कर रहा था बात

पढ़ें पूरी खबर 


जालंधर (राजन) : जालंधर गुज्जा पीर रोड में नशे से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड 'से नोकझोंक के बाद परेशान होकर उसने अपने घर घर में में ही ही नशे की डोज ली, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। मृतक की पहचान गुज्जा पीर रोड के रहने वाले 27 वर्षीय तरुण कुमार के रूप में हुई है। थाना आठ की पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। तरुण पीवीसी का काम करता था। दोस्तों के अनुसार कुछ दिन पहले तरुण की गर्लफ्रेंड से किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी। वह पिछले दो-तीन दिन से परिवार से ज्यादा बात नहीं कर रहा था। वह वीरवार शाम अपने कमरे में गया, जहां उसने अंदर से कमरा बंद करके नशा ले लिया। परिवार ने दरवाजा खटखटाया तो उससे दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद परिवार कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला तो वह कमरे अंदर बेसुध पड़ा हुआ था। परिवार ने उसे सिविल अस्पताल में वखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नशे के कारण मौत होने की सूचना सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने थाना आठ की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना आठ की पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एएसआइ जगदीश लाल ने बताया कि तरुण वीरवार शाम शराब पीने के बाद सो गया, जिसके बाद अचानक उसने सांस लेना बंद कर दिया। उन्होंने विसरा जांच के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 192018