Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

GST कटौती के बाद मारुति, टाटा या महिंद्रा – सबसे सस्ती कार किसकी

केंद्र सरकार के GST रिफॉर्म में बदलाव के कारण ऑटो सेक्टर में बड़ी राहत देखने को मिली है। छोटी गाड़ियों पर जीएसटी 22 सितंबर से 28 की जगह 18 फीसदी हो जाएगी। कंपनियों ने अभी से ही इसका फायदा लोगों को देना शुरू कर दिया है। टाट मोटर्स से लेकर महिंद्र तक सभी कंपनियों ने गाड़ी की कीमतों में भारी कटौती की है। 

महिंद्रा की गाड़ियों पर डेढ़ लाख तक की छूट
महिंद्रा एंड महिंद्र के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वह अपनी SUV गाड़ियों पर डेढ़ लाख रुपए की छूट दे रहे हैं। हर कोई 22 सितंबर से फायदा देने को कह रहा है पर हमने अभी से ही  गाड़ियों पर जीएसटी का फायदा ग्राहकों को देने की बात कर रहा है लेकिन महिंद्रा ने 6 सितंबर से ही यह फायदा देना शुरू कर दिया है। 

टाटा ने 60 हजार से डेढ़ लाख की छूट दी
गाड़ियों पर छूट देने के मामले में टाटा कंपनी भी पीछे नहीं है। टाटा ने अपनी छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर छूट देना शुरू कर दिया है। टाटा ने कहा कि वह 22 सितंबर से अपनी गाड़ियों पर डेढ़ लाख तक की छूट दे रहा है।  टियागो होगी 75,000 रुपए सस्ती
टिगोर की कीमत घटेगी 80,000 रुपए, अल्ट्रोज़ 1.10 लाख रुपए सस्ती, पंच SUV 85,000 रुपए सस्ती, नेक्सॉन में कटौती 1.55 लाख रुपए, हैरियर और सफारी क्रमशः 1.4 लाख और 1.45 लाख रुपए सस्ती हो जाएंगी।

70 हजार तक सस्ती होगी मारुति की गाड़ियां
वहीं मारुति कंपनी ने भी गाड़ियों पर छूट देने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वह जीएसटी कटौती के बाद ऑल्टो की कीमत 40,000-50,000 रुपये तक कम हो सकती है। वहीं, एंट्री-लेवल वैगनआर की कीमत 60,000 से 70,000 रुपये तक कम हो सकती है।  कारों की कीमतें 9% तक कम हो सकती हैं, 10% तक नहीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि जीएसटी काउंसिल के फैसले में ऑटो कंपनियों के ट्रांसपोर्टेशन खर्च और डीलर के मुनाफे को शामिल नहीं किया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256044

Share this Post