Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

हिमाचल से लुधियाना जा रही एंबुलेंस 300 फीट खाई में गिरी, हादसे में इतने की मौ'त

होशियारपुर के चिंतपूर्णी रोड पर मंगूवाल चौकी के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हमीरपुर से मरीज को इलाज के लिए पंजाब ले जा रही एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दरअसल मरीज को कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज से रेफर किया गया था। लेकिन भारी बारिश के कारण सड़क धंसी हुई थी। जैसे ही एम्बुलेंस मंगूवाल चौकी के पास पहुंची, चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा।

मृतकों और घायलों की पहचान
इस दर्दनाक सड़क हादसे में संजीव कुमार, ओंकार चंद और रमेश चंद (निवासी पठियार नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा) की मौत हो गई। वहीं, एम्बुलेंस ड्राइवर बॉबी और रेणु नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मौके पर मची अफरा-तफरी
स्थानीय लोगों ने हादसा होते ही पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234170

Share this Post