Wed, 05 Aug 2026
Post Details

CM भगवंत मान सेहत पर डॉक्टर्स की रिपोर्ट आई, सिसोदिया करेंगे मुलाकात, कैबिनेट मीटिंग स्थगित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तबीयत बिगड़ने के चलते मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अच्छी खबर यह है कि अब उनकी सेहत में सुधार है। डॉक्टर्स के मुताबिक, मान की पल्स रेट पहले से बेहतर हुई है और मेडिकल टीमें लगातार उनकी हालत पर नजर रख रही हैं। पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया।

मनीष सिसोदिया मिलने पहुंचे
इस बीच, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज अस्पताल में उनसे मुलाकात करेंगे। वहीं, सीएम की सेहत बिगड़ने के चलते पंजाब सरकार ने बीते दिन होने वाली कैबिनेट मीटिंग को अगले आदेश तक टाल दिया है। यह बैठक शाम 4 बजे बुलाई गई थी, जिसमें बाढ़ से जुड़े हालात और राहत कार्यों की समीक्षा की जानी थी।

बाढ़ से पंजाब के 1902 गांव प्रभावित

पंजाब में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। राज्य के 1902 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सरकार ने पूरे राज्य को आपदा ग्रस्त घोषित कर दिया है। लोगों तक तुरंत मदद पहुंच सके, इसके लिए सरकार ने सभी प्रभावित जिलों में गजेटेड अफसर तैनात किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा ले रहे हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 192016