Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मुख्यमंत्री मान की बिगड़ी तबीयत, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में करवाया गया भर्ती पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री मान की बिगड़ी तबीयत, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में करवाया गया भर्ती 

पढ़ें पूरी खबर 

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत बिगड़ने पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह दो दिनों से बीमार थे और अभी तक उनके सरकारी आवास पर ही उनका उपचार चल रहा था, लेकिन आज आचनक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। डॉक्टरों की एक टीम सीएम के स्वास्थ्य पर नजर बनाई हुई है। उन्हें वायरल फीवर और डाइजेशन से संबंधित समस्या थी। वह दवाएं लेकर घर पर ही आराम कर रहे थे, लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं होने और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के कारण उन्हें आज अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 

बता दें कि एक दिन पहले यानी गुरुवार को आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। खराब सेहत की वजह से भगवंत मान केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों के प्रस्तावित दौरे में भी नहीं जा सके थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261062

Share this Post