Sat, 02 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

पंजाबी गायक औलख ने बेघरों के लिए मकान बनाने हेतु कई करोड़ों रुपए दान देने कि की घोषणा पढ़ें पूरी खबर

पंजाबी गायक औलख ने बेघरों के लिए मकान बनाने हेतु कई करोड़ों रुपए दान देने कि की घोषणा 

पढ़ें पूरी खबर 

 

गुरदासपुर (राजन): पंजाब इस समय बाढ़ की मार झेल रहा है। इस मुश्किल समय में लोगों की मदद के लिए समाज सेवी संस्थाएं और पंजाबी सिंगर बढ़-चढ़ कर आगे आ रहे हैं। वहीं अब पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गुरदासपुर के राहत कैंप पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए 5 करोड़ रुपए देने का घोषणा की है। 

मनकीरत औलख ने कहा कि हमने 5 करोड़ रुपए का बजट रखा हुआ है। जिसमें हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर बनाएंगे। हम उन लोगों को सहारा देंगे जो बेघर हो चुके हैं। हम इससे पहले भी 10 ट्रालियां मदद के लिए भेज चुके हैं और लोगों की सेवा करते आ रहे हैं।

मनकीरत ने कहा कि मैं पिछले कई दिनों से मदद करने के लिए आना चाहता था, पर आज मुझसे रहा नहीं गया और अपने साथियों के साथ खुद सेवा करने के लिए पहुंचा हूं। क्योंकि पंजाब ने ही हम जैसे सिंगर्स को बनाया है और आज पंजाब के साथ खड़ा होने का समय है। 

वहीं इस दौरान मनकीरत ने कहा कि प्रीत ट्रैक्टर्स के डायरेक्टर हमारे साथ है। उन्होंने भी कहा कि बाढ़ के कारण अगर किसी के भी ट्रैक्टर में कोई समस्या आती है तो प्रीत कंपनी उनके ट्रैक्टर्स को फ्री में ठीक करेगी, फिर वह चाहे किसी भी कंपनी का क्यों न हो। पंजाब की ऐसी ही सेवा चलती रहेगी।


103

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155851