Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

विधायक रमन अरोड़ा की लगातार बढ़ रही मुश्किलें जमानत मिलते ही फिर जेल में जाएंगे अरोड़ा क्यों... पढ़ें पूरी खबर 

विधायक रमन अरोड़ा की लगातार बढ़ रही मुश्किलें

जमानत मिलते ही फिर जेल में जाएंगे अरोड़ा क्यों...

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा करप्शन केस की साजिश में जेल में बंद थे। उन्हें हाईकोर्ट से रेगुलर बेल मिल गई, लेकिन अब विधायक अरोड़ा पर थाना रामा मंडी की पुलिस ने जबरन वसूली की धाराएं लगाई है। अरोड़ा को आज कोर्ट में पेश किया गया और 3 दिनों का पुलिस को मिला है। इस केस में पीड़ित ने आरोप लगाया कि विधायक ने डरा-धमका कर उनसे वसूली की थी।

बता दें कि विधायक अरोड़ा की थाना रामा मंडी में अच्छी पकड़ रही है। अरोड़ा के जेल जाने के बाद पार्टी ने सेंट्रल हल्के का इंचार्ज उद्योगपति नितिन कोहली को लगाया था, जिसके बाद चर्चा थी कि सेंट्रल हलके में उप-चुनाव हो सकते है लेकिन अरोड़ा ने अपने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया था। इसके बाद अब अगस्त महीने के आखिर में विधायक के खिलाफ नई शिकायत आने पर पुलिस ने जांच दौरान मामला दर्ज कर दिया है।

कोर्ट में हुए विधायक अरोड़ा पेश

विधायक अरोड़ा नाभा जेल में बंद थे। आज विधायक अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस ने पूछताछ की दलीलें देकर अरोड़ा का 3 दिन का रिमांड अदालत से हासिल किया है।

ठेकेदार ने जबरन वसूली का करवाया केस दर्ज

विधायक रमन अरोड़ा के वकील नवीन चड्डा ने कहा कि 23 अगस्त को 253 नंबर एफआईआर दर्ज की गई है। हमने पिछले केस में कल हाईकोर्ट से जमानत ले ली थी। अब रमेश नाम के ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

रमेश ने आरोप लगाया है कि वह विधायक अरोड़ा को 30 हजार रुपए देता रहा। यदि अरोड़ा ने पैसे लिए है तो उसी समय शिकायतकर्ता रमेश पुलिस को शिकायत देता। ये ठेकेदार पार्किंग ठेकेदारी का काम करता है। अरोड़ा जेल से बाहर ना आ सके इस कारण उन पर इस तरह के केस दर्ज किए जा रहे है।

23 मई को विधायक को पुलिस ने था गिरफ्तार किया

बता दें कि आज एटीपी को विजिलेंस ने 14 मई को पकड़ा था, जबकि विधायक को 23 मई को उनके अशोक नगर घर से गिरफ्तार किया था। अरोड़ा के खुलासे के बाद साजिश में उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी राजू मदान, हरप्रीत कौर और मखीजा को आरोपी बनाया था। राजन को पहले ही कोर्ट से राहत मिल चुकी है। मखीजा और हरप्रीत कौर बेल पर आ चुके है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259079

Share this Post