Sun, 22 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

MLA Raman Arora की लगातार बढ़ रही मुसिबत  अब इस मामले में हुआ मामला दर्ज  पढ़ें पूरी खबर 

MLA Raman Arora की लगातार बढ़ रही मुसिबत 

अब इस मामले में हुआ मामला दर्ज 

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। रमन अरोड़ा को हाई कोर्ट ने बीते दिन ही 105 दिन बाद नियमित जमानत दी थी। मगर राहत मिलने के तुरंत बाद ही उनके खिलाफ नया पेंच फंस गया है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने रमन अरोड़ा के खिलाफ थाना रामामंडी में एक और मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस द्वारा जबरन वसूली की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जहां एक तरह बीते दिन रमन अरोड़ो को हाईकोर्ट से राहत मिली है, वहीं रामामंडी थाना में दर्ज नए मामले ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पुलिस की ओर से अरोड़ा को प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से पुलिस उनकी रिमांड लेने की तैयारी में है। बीते दिन ही रमन अरोड़ा को नियमित जमानत मिली थी और और उनके समधी की भी अग्रिम जमानत की सुनवाई पर कोर्ट ने इसकी अगली तारिख 17 सितंबर को तय की गई है।


78

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 148126