Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

बाढ़ प्रभावित इलाकों की मदद के लिए आगे आया डेरा बाबा मुराद शाह  पढ़ें पूरी खबर 

बाढ़ प्रभावित इलाकों की मदद के लिए आगे आया डेरा बाबा मुराद शाह 

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ कई सामाजिक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में डेरा बाबा मुराद शाह ने भी बड़ी पहल करते हुए अलग-अलग जिलों में राहत सामग्री भेजनी शुरू की है।

डेरा प्रबंधन का कहना है कि राहत कार्य शुरू करने से पहले वे संबंधित जिला प्रशासन से संपर्क करते हैं और यह जानकारी लेते हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किस चीज की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। इसके बाद प्रशासन की मांग के अनुसार राशन और जरूरी सामान प्रभावित इलाकों तक पहुंचाया जाता है।

इस राहत अभियान का नेतृत्व पंजाब के लोकप्रिय गायक गुरदास मान कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में डेरा लगातार बाढ़ पीड़ित परिवारों तक आवश्यक मदद पहुंचा रहा है। उल्लेखनीय है कि गुरदास मान इससे पहले भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा कर चुके हैं।


77

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147322