Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाब में सो रहे परिवार टूटा दुखों का पहाड़, घर गिरने से पति-पत्नी की मौ'त

बरनाला में लगातार बारिश होने के कारण नाभा में एक घर गिर गया। जिस कारण सो रहे पति-पत्नी की मौत हो गई है।  मृतकों की पहचान करनैल सिंह  (60) और उनकी पत्नी नरेंद्र कौर (55) के रूप में हुई है। वहीं उनका 12 साल का बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गया है और अस्पताल में उसका ईलाज चल रहा है। 

देर रात अचानक गिर घर
लोगों के मुताबिक देर रात घर गिरने के कारण करनैल सिंह का परिवार उसके नीचे दब गया। शोर मचने के बाद गांव वाले इकट्ठे हुए और उन्होंने परिवार को मलबे से बाहर निकाला। पर करनैल सिंह और नरेंद्र कौर दोनों की मौत हो चुकी थी। पर उनके बेटे की सांसे चल रही थी और तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

लोगों के खेतों में भी पानी भरा
इसके अलावा बरनाला में पिछले दिनों हुई बारिश का पानी अभी खेतों में भरा है। लोगों की फसलें बर्बाद हो गई है। बरनाला के 134 गांव डूब चुके हैं। बरनाला में अब तक तीन मौतें दर्ज हुई हैं। फिलहाल मौसम ने साथ दिया और बारिश रुकी हुई है। लोगों की मदद तेजी से की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post