Nurturing Talent, Empowering Dreams – A Step Towards a Brighter Future by SBMCT - PHAGWARA
पंजाब में लगातार बारिश हो रही है और आने वाले समय में भी इससे राहत नहीं मिलती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों को लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा पठानकोट और गुरदासपुर में बारिश का खतरा मंडरा रहा है और इन्हें ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों में तेज बारिश की संभावना है। जिस कारण इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लोगों से अपील भी की गई है कि वह बारिश के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने के कारण सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। जिस कारण सुखना लेक के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। इसके अलावा नगर निगम की टीमें भी अलर्ट मोड पर है।




Comments
No comments yet.