Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*कैंट विधानसभा के गावों मे बारी बरसात से बेरोजगार मजदूर जरूरतमदो तक राशन सामग्री लेकर पहुंचे भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की व प्रधान सागर जॉर्ज सागर*

*कैंट मे कांग्रस विधायक आप हल्का इंचार्ज सिर्फ़ फोटो सैशन कर रहे प्रैक्टिकल सहयोग नही-अशोक सरीन हिक्की*

*अगर कांग्रस आप ने कैंट के गावों में काम किया होता तो गरीब मजदूरों जरूरतमंद लोगो की छत्ते पक्की होती उनसे पानी नहीं गिरता-जॉर्ज सागर*

जालंधर आज तिथि  02 सितंबर (सोनू) : भारतीय जनता पार्टी शहरी के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में जालंधर कैंट हल्के में प्राकृतिक आपदा बाढ़ से ग्रस्त गावों जिसमें बंबीवाल,भोड़े सपराई,सोफी पिंड,चन्ननपुर,जंडियाला,जमशेर,हमीरी खेड़ा,लखनपाल,धनी पिंड मे बेरोजगार,मजदूर,जरूरतमदो परिवारों को राशन सामग्री पहुंचाई गई।इसमें मंडल अध्यक्ष जॉर्ज सागर ने विशेष योगदान दिया।इस मौके अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि इस आपदा ने पूरे पंजाब की अपनी चपेट में ले लिया है और कैंट हल्के के गावों में इसने गरीब परिवारों को बहुत बड़ी मार की है। उन्होंने कहा कि कैंट हल्के के मौजूदा विधायक ने पिछले 15 सालों में केवल विकास के नाम खानापूर्ति की है। उन्होंने कहा कि टूटी सड़के,गरीबी, पिछड़ापन हल्के के विनाश की तस्वीर पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां मनरेगा जैसी योजना को कई गांवों के गरीबों से वंचित रखा गया वहीं हल्के में कांग्रेस विधायक और आप हल्का इंचार्ज फोटो सेशन की राजनीति कर लोगों के हितैषी होने का नाटक कर रहे है।उन्होंने कहा कि क्या मौजूदा विधायक केवल वोट बैंक की राजनीति तक ही सीमित है या कांग्रेसियों ने भी कैंट को भी पिछड़ा बनाने का ठेका ले लिया है।अशोक सरीन हिक्की ने इस आपदा को गंभीर बताते हुए सभी जालंधरवासियों से अपील की है आओ हम सभी इस मुश्किल समय में अपने जिले में बाढ़ से ग्रस्त परिवारों की मदद करने के लिए आगे आए ताकि पीड़ित परिवारों को अपना जीवन स्तर गुजरने में आ रही मुश्किलों में कुछ तो सकून मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण रूप से 24 घंटे इन परिवारों के साथ है और हम लगातार गावों में जा कर लोगों की समस्याओं को जान कर उनकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे है।इस मौके जॉर्ज सागर ने कहा कि अगर कांग्रेस और आप ने कैंट के गावों में काम किया होता तो गरीब मजदूरों,जरूरतमंद लोगो की छत्ते पक्की होती और उनसे पानी नहीं गिरता। उन्होंने कहा कि कैंट हल्के में कांग्रेस और आप दोनों ने पंजाबियों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि आज कैंट हल्के में पानी से बिगड़ते हालातों में भी कांग्रेस और आप केवल लोगों से बातों में ही झूठी हमदर्दी कर रहे है और धरातल पर पूरी तरह इनकी कथनी और करनी अंतर साफ झलक रहा है।इस मौके पर सन्नी शर्मा,ललित बब्बू,सुमन बंबीवाल,गुरमीत लाल हैप्पी,करण विज,गौरव राय,सौरव बंबीवाल,निक्का बंबीवाल,ज्योति सोफी पिंड,पिंदर पंच,रीटा देवी,सुरिंदर कुमार,बलजीत,
गोना पंच,हरबिलास, लक्खा ,अशोक कुमार, जसविंदर कौर, रमेश शर्मा, टोनी सामरे, पिंकी समारे, हरमेश जमशेर, ममता लखनपाल, राजवंत कौर जंडियाला आदि भाजपा वर्करों ने पिंड-पिंड जाकर लोगो को राशन दिया।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234051

Share this Post