Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

सीएम मान बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग महिला का दुख सुन रो पड़े, साथ में मौजूद लोगों ने बढ़ाया हौंसला

पंजाब में हर तरफ ही बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा कर रखी हुई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कुछ इलाकों में सेना को मदद के लिए आना पड़ा है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी बाढ़ प्रभावति इलाकों का दौरा करने के लिए फिरोजपुर पहुंचे। जहां बाढ़ पीड़ितों की परेशानियां और दर्द सुनकर सीएम मान भावुक हो उठे। उनके साथ मौजूद लोगों ने उनका हौंसला बढ़ाया।

बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग महिला ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि उसका सब कुछ बह जाएगा और कुछ भी नहीं बचेगा। बुजुर्ग महिला की बात सुन सीएम मान इतने भावुक हो उठे कि वह खुद के आंसू रोक नहीं पाए। उन्होंने महिला का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि कोई बात नहीं सब कुछ ठीक हो जाएगा। आप सब कुछ मुझ पर छोड़ दो।

उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं सीएम की तरफ से एक हाइ लेवल मीटिंग भी की जाएगी। जिसमें पूरे राज्य में चल रहे राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। बैठक में बाढ़ के खतरे से बचाव के लिए अन्य जरूरी कदम उठाने पर भी चर्चा होगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post