Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाब की मदद के लिए आगे आया हरियाणा, इतने करोड़ रुपए देने का किया ऐलान

पंजाब इस समय बाढ़ और बारिश की मार झेल रहा है। ऐसी मुश्किल परिस्थिति में पड़ोसी राज्य हरियाणा ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। हरियाणा ने पंजाब की मदद के लिए 5 करोड़ रुपए का देना का ऐलान किया है। इससे पहले भी हरियाणा पंजाब की मदद करने की इच्छा जता चुका है।

इससे पहले हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने पंजाब की मदद के लिए सीएम भगवंत मान को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें नायब सैनी ने लिखा था कि हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोग किसी भी मदद के लिए पंजाब के साथ हमेशा खड़े हैं। अगर आपको मदद की जरूरत है तो वह तुरंत मुहैया करवाई जाएगी। आप जहां भी कहोगे, हम वहां मदद करने के लिए पहुंचेंगे। हरियाणा सरकार इस मुसीबत के समय में पंजाब के भाई-बहनों के साथ खड़ा है।

पंजाब का अब तक इतना हो चुका है नुकसान
पंजाब सरकार के मुताबिक बाढ़ की चपेट में राज्य के 12 जिले आएं हैं। इन 12 जिलों के 1044 गांव इससे प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग लापता है। पठानकोट सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, जिनकी संख्या 6 है।

94 हजार एकड़ फसल खराब
वहीं अगर फसलों की बात करें तो बाढ़ के कारण 94 हजार एकड़ की फसल खराब हो चुकी है। अकेले अृतसर में ही 23 हजार एकड़ की फसल खराब हुई। बाढ़ के कारण पंजाब के 2 लाख, 56 हजार और 107 लोग प्रभावित हुए हैं। यह आंकड़े 1 अगस्त से लेकर 1 सितंबर के बीच के हैं।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post