Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पंजाब में आई बाढ़ पर टीम इंडिया के कप्तान का बड़ा बयान, कहा- ये देखकर मेरा दिल टूट गया है

पंजाब में आई बाढ़ पर अब टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान का बड़ा बयान सामने आया है। कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पंजाब के यह हालात देखकर मेरा दिल टूट गया है। पर मैं अपने लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़ा हूं।

पंजाब हमेशा मजबूत रहेगा
शुभमन गिल ने एक्स पर लिखा कि बाढ़ से तबाह हुए अपने पंजाब को देखकर दिल टूट गया है। पंजाब हमेशा किसी भी विपत्ति से ज़्यादा मज़बूत रहेगा, और हम इससे उबर जाएँगे। मेरी प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मैं अपने लोगों के साथ मज़बूती से खड़ा हूं।

अब तक इतना हो चुका है नुकसान
पंजाब सरकार के मुताबिक बाढ़ की चपेट में राज्य के 12 जिले आएं हैं। इन 12 जिलों के 1044 गांव इससे प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग लापता है। पठानकोट सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, जिनकी संख्या 6 है।

94 हजार एकड़ फसल खराब
वहीं अगर फसलों की बात करें तो बाढ़ के कारण 94 हजार एकड़ की फसल खराब हो चुकी है। अकेले अृतसर में ही 23 हजार एकड़ की फसल खराब हुई। बाढ़ के कारण पंजाब के 2 लाख, 56 हजार और 107 लोग प्रभावित हुए हैं। यह आंकड़े 1 अगस्त से लेकर 1 सितंबर के बीच के हैं।


91

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146934