Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दमोरीया पुल में व्यक्ति की डूबने से हुई मौत  शव निकालकर जांच में जुटी पुलिस  पढ़ें पूरी खबर

दमोरीया पुल में व्यक्ति की डूबने से हुई मौत 

शव निकालकर जांच में जुटी पुलिस 

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : दमोरिया पुल में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरियां मोहल्ले के रहने वाले बिट्टू के रूप में हुई है। थाना तीन की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार ने व्यक्ति नशा में था और उसे मरने से पहले दो बार दमकल विभाग के अधिकारियों ने पानी से निकाला था लेकिन वह तीसरी बार फिर पानी में चला गया और डूब गया।

 

घटनास्थल पर मौजूद किशनपुरा के रहने वाले अजय ने बताया कि बिट्टू नशे में धुत्त था और वह दो बार पहले पानी के अंदर चला गया, जिसे देख दमोरियां पुल के नीचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने बाहर निकला फिर उसे साइड पर बैठाया लेकिन कुछ समय के बाद वह दोबारा पानी के अंदर चला।

 

वह पानी के आगे आगे जाता रहा, जिसके बाद उसने पानी में डूबने लगा तो उसने तैरने की कोशिश की लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और वह डूब गया। पानी में डूबने के बाद उसका शव पानी में तैरता था स्थानीय लोग और दमकल विभाग के अधिकारी ने उसे बाहर निकाला लेकिन वह मर चुका था। लोगों की भीड़ ने थाना तीन की पुलिस को सूचित किया।

 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना तीन की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। थाना तीन के प्रभारी रजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने शब को कब्जे लेकर 174 की कार्रवाई की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259079

Share this Post