Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

AAP विधायक हरमीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल पढ़ें पूरी खबर 

AAP विधायक हरमीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार

फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

पंजाब (राजन) : आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। मंगलवार सुबह हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी। तभी पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पठान माजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है। जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है।

पंजाब के पटियाला जिले के सनौर हल्के से विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा को पुलिस ने हरियाणा के करनाल के गांव डबरी से गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी धारा 376 के एक पुराने मामले में की गई है।

खास बात यह है कि विधायक पठान माजरा की सुरक्षा कल ही पंजाब सरकार द्वारा वापस ले ली गई थी बताया जा रहा है कि पठान माजरा पिछले तीन-चार दिनों से अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे और उन्होंने सिंचाई विभाग के मुख्य अफसर कृष्ण कुमार को हालिया बाढ़ का सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया था। विधायक की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261060

Share this Post