Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में अंडर ब्रिज बना मुसीबत, कांग्रेस,आप,भाजपा आपस में भिड़े

जालंधर कैंट हलके के एरिया फेज 1 फेस 2 को जोड़ने वाला रेलवे अंडर ब्रिज पूर्ण रूप से पानी के जलभराव से भर चुका है। इस अंडर ब्रिज को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता मौके पर पहुंचे और अंडर ब्रिज को लेकर एक दूसरे पर इल्जाम लगाने शुरू कर दिए। 

वहीं तमाम राजनीतिक पार्टी के नेताओं को देख आसपास के इलाका निवासी भी इकट्ठे हो गए और नेताओं से सवाल पूछना भी शुरू कर दिए। लोगों को इकट्ठा होते देख भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी रेलवे अंडर ब्रिज पर एकत्रित हो गए। वही कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह पार्टी की महिला नेता राजविंदर कौर थियाडा और भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ एक दूसरे के साथ बहसबाजी करते नजर आए।

आप की महिला नेत्री राजविंदर कौर थियाडा ने कहा कि रेलवे अंडर ब्रिज हमारी सरकार द्वारा नहीं बनवाया गया बल्कि कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह द्वारा बनाया गया है और अब इसमें पानी खड़ा हो गया है और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

हालांकि इस बाबत जब प्रगट सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अंडर ब्रिज का काम उन्होंने करवाया था लेकिन डेढ़ करोड़ रुपये पंजाब सरकार ने रेलवे विभाग के देने हैं जिस कारण अभी इसका काम पूर्ण रूप से नहीं हो पाया और आम आदमी पार्टी ने इसका उद्घाटन किया था लेकिन अब वह लोगों की समस्या को लेकर एमपी फंड से पैसा दिलवाएंगे और नगर निगम को इस बाबत शिकायत करके इसका हल करवाएंगे।

वहीं भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ जब पहुंचे तो मामला और बिगड़ गया और तीनों नेताओं में बहस बाजी शुरू हो गई हालांकि सरबजीत सिंह मक्कड़ ने बात करते हुए कहा कि रेलवे अंडर ब्रिज प्रगति सिंह द्वारा बनवाया गया है लेकिन आम आदमी पार्टी अब इसका रख रवाव नहीं कर पा रही है। 

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह रवनीत बिट्टू से भी बात करेंगे और हम सभी मिलकर इसका हल निकाल पाएंगे। हालांकि वही लोगों द्वारा तीनों से सवाल किए गए तो वह एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते नजर आए और लोगों के जवाबों से भी बचते नजर आए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234170

Share this Post