Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

काबुल से लेकर दिल्ली तक आधी रात को आया भूकंप, 800 से ज्यादा लोगों की मौ'त, बढ़ सकती है संख्या

अफगानिस्तान में रविवार की आधी रात को 11:47 बजे  6.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें अब तक 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1500 से ज्यादा लोग घायल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। ये भूकंप इतना खतरनाक था कि कई घर मलबे में तब्दील हो गए। इस समय ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे, जिन्हें भागने का मौका तक नहीं मिला।

भारत, पाकिस्तान में भी महसूस हुआ भूकंप
भूकंप जलालाबाद शहर से लगभग 17 मील दूर आया। जलालाबाद की आबादी करीब दो लाख है। रातभर शहर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर पड़ोसी देश के एक बड़े इलाके में भी महसूस किया गया, जिसमें भारत के दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत शामिल हैं।


84

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146926