Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

बारिश के बीच जालंधर में भूलकर भी इन जगहों पर न जाएं, फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में 

जालंधर में बीती रात से ही बारिश हो रही है, जिस कारण पूरा शहर ही जलमग्न हो गया है। जलभराव होने के कारण शहर की कुछ ऐसी जगहें हैं अगर वहां आप भूलकर भी चले गए तो बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। क्योंकि वहां पर कई-कई फुट पानी खड़ा हुआ है।  

जालंधर बस स्टैंड में खड़ा पानी
जालंधर बस स्टैंड अंदर तक पानी आ गया है। इस दौरान पानी प्लेटफॉर्म और दुकानों तक आ गया है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। वहीं इसका सबसे ज्यादा खामियाजा सफर करने वालों को हो रहा हैं। क्योंकि बस स्टैंड तक उन्हें कोई लेकर नहीं जा रहा है और जो जा रहा है वह पहले ही उतार दे रहा है।

सेंट्रल टाऊन मार्किट डूबी
अगर आप किसी काम की वजह से सेंट्रल टाउन मार्किट की तरफ से जा रहे हैं तो इस विचार को अभी ही छोड़ दें। क्योंकि सेंट्रल टाउन मार्किट में भी काफी जलभराव हुआ पड़ा है। जिस कारण पूरी मार्किट इससे प्रभावित हुई है। वहीं पानी ज्यादा होने के कारण लोगों की गाड़ियां भी बीच रास्ते में बंद हो रही हैं। 

इन जगहों पर भी जलभराव
वहीं दमोरिया पुल के नीचे भी काफी पानी भरा हुआ है, इससे पहले कभी भी इतना पानी नहीं भरा हुआ है। वहीं अर्बन स्टेट फेज 2 की अंडरब्रिज पानी से पूरी तरह से लबालब है। तो इस कारण जालंधर के इन जगहों पर जाने से ही बचें और हो सके तो ज्यादा से ज्यादा समय घर पर ही रहें।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218613

Share this Post