Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में सड़कें बनी दरिया, गली-मोहल्लों में भरा पानी   तस्वीरों में देखें क्या है हाल पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में सड़कें बनी दरिया, गली-मोहल्लों में भरा पानी  

तस्वीरों में देखें क्या है हाल

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : लगातार हो रही तेज़ बारिश ने शहर की रफ़्तार थाम दी है। पिछले छह घंटे से जारी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है और कुछ जगहों पर बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है। हालात ऐसे हैं कि कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों का घरेलू सामान भी नुकसानग्रस्त हो गया।

सुबह काम पर निकले लोगों और दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि स्कूल पहले से ही बंद थे, जिससे अभिभावकों को थोड़ी राहत मिली है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएँ नहीं। प्रशासन की सभी टीमें फील्ड पर तैनात हैं और हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है। किसी भी समस्या या आपात स्थिति में नागरिक हेल्पलाइन नंबर 0181-2240064 पर संपर्क कर सकते हैं।

बरसात और जनहित को देखते हुए डॉ. अग्रवाल ने आज, 1 सितंबर को जिले के सभी कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं मौसम विभाग ने जिला पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, पटियाला और रोपड़ जिलों में रैड अलर्ट जारी है और 3 सितंबर के बाद मौसम के मिजाज में परिवर्तन की संभावना है। वहीं विभाग ने बताया कि पंजाब में 115 वर्षों का रिकार्ड टूट गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259079

Share this Post