Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में डीसी ऑफिस से लेकर भार्गव कैंप थाना पानी में डूबा, कई पॉश इलाके भी जलभराव

जालंधर में देर रात से हो रही बारिश के कारण पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। लोगों के घरों से लेकर ऑफिस तक में पानी घुस गया है। वहीं भार्गव कैंप थाना में भी पानी घुस गया है। पानी घुस जाने के बावजूद पुलिसकर्मी काम में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि पानी आने के कारण हम काम नहीं रोक सकते, क्योंकि कुछ काम कोर्ट कचहरी वाले हैं। इसलिए हमें अपनी टाइमिंग पर आना होता है। 

फुटबॉल चौक जाने वाला रास्ता बंद
वहीं बारिश के कारण नकोदर चौक के पास एक ट्रक जमीन में धंस गया है। जिस कारण पुलिस ने एहतियात के तौर पर नकोदर चौक से फुटबॉल चौक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। पर इस कारण ट्रैफिक काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। 

डीसी ऑफिस में भी पानी भरा
आपको बता दें कि शहर में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। यहां तक की डीसी ऑफिस में भी पानी भर चुका है। डीसी ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जालंधर के डीसी डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल ने लोगों को संदेश जारी कर कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, जिला प्रशासन की टीमें अलर्ट पर हैं।

पॉश इलाके में भी जलभराव
यहां तक की शहर के पॉश इलाकों में भी जलभराव देखने को मिला है। मॉडल टाउन, डिफेंस कालोनी, पीपीआर मार्किट और आदर्श नगर समेत कई इलाकों में पानी भरा हुआ है।यहां तक की मॉडल मार्किट की कई दुकानों में पानी भर चुका है। जिस कारण उनका करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है।  

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256820

Share this Post