Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जम्मू-पठानकोट में फंसे हुए लोगों के लिए बड़ी राहत रेलवे आज चलाएगा तीन स्पेशल ट्रेनें पढ़ें पूरी खबर

जम्मू-पठानकोट में फंसे हुए लोगों के लिए बड़ी राहत 

रेलवे आज चलाएगा तीन स्पेशल ट्रेनें

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जम्मू में आई बाढ़ की वजह से बड़ी तादाद में यात्री जम्मू व पठानकोट में फंसे हुए हैं। ऐसे में रेलवे की तरफ से जम्मू में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए रविवार को जम्मू से तीन स्पेशल रेल गाड़ियां चलाई जा रही हैं।

जिनमें जम्मू न्यू दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस बाया कठूआ पठानकोट (04674) को शाम छह बजे, जम्मू चेन्नई बाया दिल्ली स्पेशल को 04676 को बाद दोपहर चार बजे, जम्मू कोलकाटा बाया मुरादाबाद, लखनऊ, बनारस स्पेशल 03152 को दोपहर दो बजे चलाया जाएगा।

मंडी फैंटनगंज के गेट में तीन से चार फीट पानी जमा पानी जमा हो गया है। इस स्थिति ने मंडी में राशन और अन्य सामान खरीदने आए लोगों के लिए कठिनाई उत्पन्न कर दी। कपूरथला आरसीएफ के गुरुद्वारा साहिब के कमेटी के सदस्य लंगर के लिए राशन खरीदने आए थे, लेकिन मुख्य गेट पर जलभराव के कारण मार्ग बंद हो गया।

वे पानी के उतरने का इंतजार करते हुए लगभग तीन घंटे तक खड़े रहे, लेकिन पानी नहीं उतरा, जिससे उन्हें बिना राशन के कपूरथला लौटना पड़ा।

गुरुद्वारा साहिब के हरविंदर सिंह, बलजीत पुरी और समाज सेवक संजीव देव शर्मा ने निगम प्रशासन से अनुरोध किया है कि मंडी के मुख्य गेट पर हल्की वर्षा में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे दूर-दूर से आने वाले लोगों और व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261077

Share this Post