Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में बड़ा हादसा, सवारियों को लेकर जा रही बस पलटी, देखें Video 

पंजाब के बठिंडा में सवारियों से भरी निजी कंपनी की बस अचानक पलट गई। जिस कारण सवारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस बस हादसे में किसी को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। कुछ सवारियों को चोटें जरूर आई हैं। बस गिद्दड़बाहा से मुक्तसर जा रही थी।

मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि 12 बजे गिद्दड़बाहा से श्री मुक्तसर साहिब बस जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक ट्राली आने के कारण बस पलट गई। बस में 50 से 60 सवारियां थी, जिन्हें गांव के लोगों ने बाहर निकाला। हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं।

वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि हमें हादसे की जानकारी मिली थी। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है कि हादसा किसकी गलती की वजह से हुआ है। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254700

Share this Post