Mon, 14 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी (रजि:) की प्रथम बैठक प्रधान श्री तरसेम कपूर की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।

मीटिंग में साईं दास स्कूल ग्राउंड, जालंधर में 2 अक्तूबर (गुरुवार) को मनाए जा रहे 36वां वार्षिक दशहरा उत्सव की तैयारीऔं संवर्धित चर्चा की गई ।

 

जालंधर आज तिथि 29 अगस्त (सोनू) : श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी (रजि:) की प्रथम बैठक आजीवन प्रधान श्री तरसेम कपूर की अध्यक्षता में अपाहिज आश्रम, एच.एम.वी. कॉलेज के नजदीक, जालंधर में सम्पन्न हुई, जिसका शुभारंभ श्रीराम जी के भजनों एवं हनुमान चालीसा के पाठ से किया गया । इसके उपरांत श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी (रजि:) के सदस्य श्री ओम दत्त जोशी तथा श्री इंदरजीत शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।   बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 36वां वार्षिक दशहरा उत्सव 2 अक्तूबर (गुरुवार), 2025 को साईं दास स्कूल ग्राउंड, जालंधर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर वर्ष 2024 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। प्रधान श्री तरसेम कपूर ने दशहरा उत्सव के आयोजन की सफलता के लिए सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूर्ण निष्ठा और विश्वास के साथ निभाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने आगामी दशहरा को और अधिक सफल एवं भव्य बनाने हेतु सभी सदस्यों से सुझाव मांगे और पूर्ण सहयोग की अपील की, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव रखते हुए पूरे उत्साह से सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में सर्वश्री गोपाल गुप्ता पेठेवाले,  अजय खन्ना, डॉ. विपन आनंद, राजीव वालिया, अमित सिंह संधा,  धर्मपाल अरोड़ा, प्रवीण हांडा, नरेश विज, सुमित पूरी, ललित भल्ला, विपन शर्मा, वरिंदर अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राज कुमार शर्मा, विजय साही, सुरजीत बाजवा , डॉ रमेश कम्बोज , विकास सोंधी , नन्द लाल पहलवान, राम नारायण , राजेश कालिया , ड।  परविंदर बजाज , गुरमीत निक्का , सोनू कुमार , रजत महेन्द्रू ,जोगिन्दर पाल पिंकी (प्रधान)  जे.के. बेरी, गुरबख्श पाल मदान, अनिल द्विवेदी, वरिंदर शर्मा (गुड्डू), विनोद गुप्ता, रमेश जलोटा (नाथू जी), राजेश कुमार राजू, यशपाल सफरी, सोम नाथ पहलवान, धर्मवीर, नन्द लाल, दीपक अरोड़ा, विकास, आशु ढल्ल, विकास ढल्ल, सुभाष नय्यर, मुनीश जैन, राज कुमार कपूर, विक्की पहलवान ,  सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218778

Share this Post