Sun, 22 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*वार्ड नं 61 में केंद्र सरकार की नीतियों  खिलाफ आशा रानी समराय ने एक विशाल मीटिंग का आयोजन किया*,

मीटिंग को आम आदमी पार्टी के सिनियर नेता चंदन ग्रेवल (चेयरमेन,सफाई करमचारी कमिशन पंजाब)ने संबोधित किया।


जालंधर 29 अगस्त (सोनू) : ::केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का अलग अलग वार्डो में केन्द्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन जारी  है। आज वार्ड नं 61 में पार्टी हाईकमान तथा हल्का वेस्ट के विधायक और कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत के दिशा निर्देशों अनुसार आशा रानी समराय वार्ड इंचार्ज आम आदमी पार्टी वार्ड नं 61 की तरफ से कल शाम गुरु नानक नगर,गली नं 2 में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। जिसको आम आदमी पार्टी के सिनियर नेता चंदन ग्रेवल (चेयरमेन,सफाई करमचारी कमिशन पंजाब)ने संबोधित किया।
उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश की जनता के साथ खुल कर धोखा कर रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने वोट चोरी की है और उन्हें विश्व स्तर पर भारत की साख पर ठेस पहुंचाई है,जो भूलने योग नहीं है,ओर इस मौके पर वेस्ट के संगठन इंचार्ज  हरचंरन सिंह संधू , बलवीर सिंह ब्लॉक प्रधान, और  पूर्व पार्षद गुरपाल सिंह टक्कर , रूपिंदर सिंह बहराज ,जिला कार्यालय इंचार्ज, ने कहा पंजाब की जनता पर एक ओर प्रहार किया है 55 लाख  के करीब गरीब जनता के राशन कार्ड काट दिए हैं। इसको हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, सभी की और से 
बैठक में यह संदेश दिया गया कि पंजाब की जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अगर केन्द्र सरकार का यही रूप रहा तो पंजाब के लोग सड़कों पर उतरने को तैयार हो जाएंगे।
इस बैठक में पूर्व पार्षद जगदीश समराय (पूर्व डायरेक्टर पंजाब स्टेट सीड्स कॉरपोरेशन ,पंजाब सरकार) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मां का संदेश मीटिंग में सभी आए हु इलाका निवासियों को पढ़ कर सुनाया और  यह भी कहा कि किसी का भी इस इलाके मे राशन कार्ड  काटने नहीं दिया जाएगा और जो भी राशन कार्ड से बिना इस इलाके में निवासी रहता है, उसका जल्दी ही नया राशन कार्ड बना दिया जाएगा,और सभी आए हुए मेहमानों और वार्ड निवासियों का धन्यवाद व्यक्त किया, इस मौके पर मनमोहन बिष्ट, गौरव कुमार, बलजीत कुमार ,अमरप्रीत कौर, उषा शर्मा, रीती संधू, सोनिया, सोनिया दत्ता,  कमलजीत कौर, आशा, टीना ,सुखविंदर कौर बाजवा, और भी इलाका निवास भारी गिनती में उपस्थित थे ।


141

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 148242