Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बिटकॉइन मामले में पूर्व भाजपा विधायक, IPS अफसर समेत 14 को उम्रकैद, जानें क्या है पूरा मामला

गुजरात में बिटकॉइन घोटाले मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। इस मामले में कोर्ट ने पूर्व विधायक नलिन कोटडिया, अमरेली के पूर्व एसपी जगदीश पटेल, पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर अनंत पटेल और 14 अन्य आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 

साल 2018 का है मामला
दरअसल यह पूरा मामला साल 2018 का है। सूरत के बिल्डर शैलेश भट्ट ने अमरेली के पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने किडनैप करके 12 करोड़ रुपए बिटकॉइन अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए थे। इसमें भाजपा के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया भी शामिल थे।

CID जांच में हुए कई खुलासे 
CID की जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरे मामले में बिल्डर शैलेश के साथ किरीट पलाडिया भी शामिल थे और उन्होंने इसकी पूरी साजिश रची थी। साल 2018 में ही इस मामले में एसपी समेत कई पुलिसवाले भी गिरफ्तार हुए थे। शैलेश पलाडिया व पुलिस वालों की गिरफ्तारी के बाद साजिश में भाजपा विधायक नलिन कोटडिया का भी शामिल होना पाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मुंबई से अरेस्ट किया। जिस पर आज फैसला सामने आया है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256038

Share this Post