Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मणिमहेश यात्रा के दौरान 3 पंजाबी समेत 11 श्रद्धालुओं की मौत, 3 हजार से अधिक अभी भी फंसे

हिमाचल से लेकर पंजाब तक भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। वहीं इस दौरान मणिमहेश की यात्रा पर गए 11 श्रद्धालुओं की लैंड स्लाइडिंग के कारण मौत हो गई है। मरने वाले श्रद्धालुओं में 3 पंजाब से भी हैं, जबकि एक यूपी और 5 चंबा के रहने वाले हैं। वहीं 2 की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। 

3 हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे
अधिकारियों के मुताबिक भरमौर में करीब 3 हजार से अधिक मणिमहेश के श्रद्धालु फंसे हुए हैं। जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। हालांकि लैंड स्लाइंडिंग और बारिश के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें सामने आ रही हैं। पर अधिकारियों की टीम श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।

बता दें कि भरमौर से चंबा के बीच का नेशनल हाइवे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। श्रद्धालुओं को बिजली और पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। चंबा पहुंचने के लिए भी कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि गायब श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ भी सकती है। नेटवर्क न होने के चलते लोगों से संपर्क करने में मुश्किल हो रहा है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254545

Share this Post