Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

हरभजन-श्रीसंत थप्पड़ कांड की वीडियो 18 साल बाद आई सामने, IPL के पूर्व अध्यक्ष ने की शेयर, देखें Video

साल 2008 आईपीएल सीजन के हरभजन सिंह के श्रीसंत को मारे गए थप्पड़ को 18 साल तक छिपाया गया। पर अब इस थप्पड़ कांड की वीडियो सामने आई है। आईपीएल के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

क्लार्क को पॉडकास्ट में किया खुलासा
ललित मोदी ने थप्पड़ कांड की वीडियो का खुलासा ऑस्ट्रेलियाई विश्वकप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क के पोडकास्ट में किया। इसमें उन्होंने बताया कि मैच खत्म हो चुका था और सभी कैमरे बंद थे। पर मेरा एक सिक्योरिटी वाला कैमरा चल रहा था। उसमें हरभजन और श्रीसंत की यह घटना कैद हो गई।

हरभजन सिंह मांग चुके हैं माफी
वहीं इस पूरे मामले पर हरभजन सिंह श्रीसंत से माफी मांग चुके हैं और हाल ही में आर.अश्विन के पॉडकास्ट में थप्पड़ कांड पर खेद भी जता चुके हैं। अश्विन के साथ बातचीत में हरभजन सिंह ने कहा कि अगर एक चीज जिंदगी में अगर बदलना चाहूंगा तो वह श्रीसंत के साथ हुई घटना है। मैं उसे अपने करियर से हटाना चाहूंगा। जो हुआ गलत हुआ, मैं इस पर 200 बार माफी मांग चुका हूं।

हरभजन ने आगे बताया कि उन्हें इस घटना का सबसे ज्यादा दुख उस समय लगा, जब मैं श्रीसंत की बेटी से मिला। मैं उससे बहुत प्यार से मिला, पर उसने कहा कि मैं आपसे बात नहीं करना चाहती। क्योंकि आपने मेरे पिता को मारा है। मेरा दिल टूट गया और मैं रोने लगा था। मैं खुद से पूछ रहा था कि मैंने उस पर क्या प्रभाव छोड़ा है। मैं अब भी उसकी बेटी से माफी मांगता हूं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218737

Share this Post