Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जयकारों की गूंज के बीच बाबा मुराद शाह का उर्स शुरू, उमड़े श्रद्धालु पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने गायक गुरदास मान की उपस्थिति में हुई झंडे की रस्म की अदा सूफी गायकों ने माहौल बनाया सुफियाना  पढ़ें पूरी खबर 

जयकारों की गूंज के बीच बाबा मुराद शाह का उर्स शुरू, उमड़े श्रद्धालु

पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने गायक गुरदास मान की उपस्थिति में हुई झंडे की रस्म की अदा

सूफी गायकों ने माहौल बनाया सुफियाना 

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : साई नाम शाह, बाबा मुराद शाह जी का वां दो दिवसीय उर्स वीरवार को नकोदर में आरंभ हुआ। इस मेले के पहले दिन हजारों श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचे, जो शुक्रवार क जारी रहेगा। इस अवसर पर बाबा मुराद शाह प्रबंधक समिति चेयरमैन, ट्रस्ट प्रधान और पंजाबी गायक गुरदास मान की पस्थिति में दोपहर एक बजे झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। प्राचीन दरबार को लाइटों से सजाया या था।

 

जालंधर के अलावा, पड़ोसी राज्यों भी लोग दर्शनों के लिए दरबार में पहुंचे हैं। प्राचीन दरबार जाने वाले द्धालुओं की रौनक दो किलोमीटर पहले से ही शुरू हो गई थी। प्रशासन ने सुरक्षा के भी सख्त प्रबंध किए हैं, जिन लोगों की इच्छाएं पूरी होती हैं, वे दरबार में धन्यवाद प्रकट करते हैं। शाम को सूबे भर के पसिद्ध कव्वाल, करामत अली एंड पार्टी, सरदार अली, बंटी कव्वाल, ने बाबा जी का गुणगान किया। इस दौरान दिन भर कई प्रकार के पकवानों का लंगर चलता रहा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डेरा प्रबंधक द्वारा पार्किंग स्थान बनाए गए हैं। पुलिस ने शहर के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर बैरिकेडिंग की है। वहां एक पुलिस कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इस बार बारिश के कारण डेरा प्रबंधक समिति ने मेले के दोनों दिन दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग स्थान नई दाना मंडी में बनाई है। वहां से प्रबंधक समिति ने श्रद्धालुओं को दरबार तक लाने के लिए वाहनों का प्रबंध किया है। मेले के पहले दिन दरबार के आसपास सुंदर दुकानों को सजाया गया था।

पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बावजूद, श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। आज मेले के लिए किसी भी वाहन को शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस द्वारा नूर महल बाईपास, शंकर चौक बाईपास, जालंधर चौक बाईपास पर बैरिकेड लगाकर प्रवेश बंद कर दिया गया। सभी वाहनों को बाईपास रूट के माध्यम से सीधे पार्किंग स्थान पर भेजा गया। वहां से श्रद्धालुओं को दरबार द्वारा निश्शुल्क वाहनों में दरबार में लाया गया। दरबार के आसपास किसी भी पार्किंग स्थान पर किसी भी श्रद्धालु के वाहन पार्क करने की अनुमति नहीं थी। शुक्रवार यानी कि आज पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार और गुरदास मान दरबार में शामिल होंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259010

Share this Post